Ad Code

Responsive Advertisement

तिलक क्यों लगायें ? जानिए तिलक का महत्व को

 

तिलक क्यों लगायें ? जानिए तिलक का महत्व को

भारतीय संस्कृति में तिलक का महत्व सर्वविदित है. प्रतिदिन प्रात: काल स्नान के उपरांत मंदिर जाकर या किसी विशेष धार्मिंक अवसर पर चंदन का तिलक लगाने की परम्परा प्राचीन है. तिलक को हम मस्तक पर दोनों भोहों के बीच और नासिका के प्रारम्भिक स्थल पर लगाते है जो कि हमारे चिन्तन मनन का स्थान माना गया है. यह चेतन और अवचेतन दोनों अवस्थाओं में सक्रिय रहता है. इसे आज्ञा चक्र भी कहते है. ऐसी मान्यता है कि विचार स्फुटित करने वाले इस बिंदु पर यदि शुभ और सोभाग्यवर्धक द्रव्य जैसे केसर, चंदन अथवा कुमकुम का तिलक लगाया जाए तो यह शुद्ध, सात्विक और तेजपूर्ण हो जाता है.

Close up Hands of Sister applying Tilak or mark to forehead of elder Brother during Bhai Dooj or Bhaubeej Indian religious festival Close up Hands of Sister applying Tilak or mark to forehead of elder Brother during Bhai Dooj or Bhaubeej Indian religious festival. Tilaka Stock Photo 

आज्ञा चक्र के एक और दायी भोह के नीचे असि नाड़ी होती है, जो पूर्व जन्म के पापों की निवारक है तथा दूसरों और बायीं भोंह के नीचे वर्णा – नाडी है. जो इन्द्रियकृत दोषों की नाशक है, इन दोनों नाड़ियों के संगम बिंदु पर स्थित आज्ञा चक्र को निर्मल और विवेकशील बनाये रखने के उद्देश्य से यह प्रथा प्रारंभ हुई.

किसी शुभ अवसर पर तिलक लगाते समय यह भावना रहती है कि प्रत्येक कार्य करते समय मेरा धार्मिक सद्भाव बना रहे. मैं अपना प्रत्येक कार्य न्यायपूर्वक करूँ. यदि हम कुछ समय के लिए यह बात भूल भी जाते है तो अपने या दूसरे के माथे पर लगे तिलक को देखकर हमें अपना संकल्प याद आ जाता है, जो नकारात्मक प्रवृतियों से हमारा बचाव करता है. इस तरह तिलक हम विशेष अवसर की स्मृति से जोड़े रखने में सहायक होता है. तिलक धारण करने वाला दूसरे में एवं स्वयं में भी देवत्व की भावना का संचार करता है. तिलक हमारे माथे को शीतलता देकर हमारी रक्षा करता है और ऊर्जा की हानि होने से रोकता है. फलस्वरूप आत्मविश्वास की वृद्धि के साथ ही, मन निर्मल व सत्पथ पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित होता है.

सम्बंधित पोस्ट

जानिए ॐ एक विश्लेषण और ॐ की ध्वनि Om Sound के महत्व के बारे में जानि

indiahindiblog

India Hindi Blog हिंदी भाषी लोगो के लिए बनाया गया है, ये भारत के उन सभी लोगो के लिए है जो खुद ऑनलाइन पढ़ना चाहते है, अपने ज्ञान को बढाना चाहते है. हर तरह की जानकारियों से अपने आपको अपडेट रखना चाहते है. इसलिए हमारे द्वारा इस ब्लॉग को आपके लिए तैयार किया गया. आप इस ब्लॉग में सभी तरह की जानकारियों का ज्ञान ले सकते है. इस ब्लॉग में आपको चिकित्सा, टेक्नोलॉजी, खेल, सामान्य ज्ञान, इतिहास, अनमोल विचार, इन सभी का संग्रह आपके लिए यहाँ पर उपलब्ध है.


Post a Comment

0 Comments

Close Menu